20 साल से समंदर किनारे खड़ा नौसेना का गौरवकारवार का आईएनएस चापल संग्रहालय।

22 लाख पर्यटकों ने देखा युद्धपोत

कारवार के आईएनएस चापल संग्रहालय ने बनाई खास पहचान

प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में कर चुके हैं उल्लेख

कारवार। पश्चिमी घाट और अरब सागर के संगम पर स्थित कारवार का आईएनएस चापल युद्धपोत संग्रहालय दो दशक से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। रवींद्रनाथ टैगोर समुद्र तट पर बने इस संग्रहालय को अब तक 22 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी करीब एक साल पहले अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इसका उल्लेख कर चुके हैं।

नौसेना की ताकत से परिचय

वर्ष 2006 में स्थापित यह संग्रहालय पर्यटकों के साथ विद्यार्थियों के लिए भी आकर्षण और जानकारी का केंद्र है। यहां युद्धपोत की संरचना, हथियारों और तकनीकी प्रणालियों के जरिए भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली तथा समुद्री सुरक्षा में उसकी भूमिका को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

29 साल तक नौसेना में सेवा

आईएनएस चापल ने भारतीय नौसेना में करीब 29 साल सेवा दी। 275 टन वजनी इस युद्धपोत की लंबाई 38.6 मीटर और चौड़ाई 7.6 मीटर है। इसमें चार मिसाइल प्रक्षेपक, दो विमानरोधी तोपें और रडार प्रणाली है। इसकी बनावट और हथियार पर्यटकों को नौसेना की सामरिक क्षमता से परिचित कराते हैं।

विमान भी बना आकर्षण

युद्धपोत के साथ यहां एक टुपोलेव विमान भी प्रदर्शित किया गया है। इससे विद्यार्थियों और पर्यटकों को रक्षा बलों की तकनीक एवं कार्यप्रणाली की जानकारी मिलती है। कारवार स्थित नौसैनिक अड्डे और समुद्री सुरक्षा के महत्व से जुड़ा यह संग्रहालय राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी जगह बना चुका है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *