970 करोड़ खर्च, फिर भी चिगरी का सफर बेहालहुब्बल्ली-धारवाड़ के बीच दौड़ती बीआरटीएस की चिगरी बसें।

12 बसें मरम्मत के लिए बंद, अनियमित परिचालन और बस स्टॉप पर सुविधाओं का अभाव

रोजाना एक लाख यात्री परेशान

हुब्बल्ली। हुब्बल्ली-धारवाड़ की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आधुनिक बनाने के लिए 970.87 करोड़ रुपए खर्च कर शुरू की गई बीआरटीएस परियोजना की चिगरी बसें बदहाल परिचालन से जूझ रही हैं। 22.5 किलोमीटर लंबे गलियारे और 32 बस स्टॉप वाली इस सेवा से प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं, लेकिन अनियमित बस संचालन, भीड़ और रखरखाव की समस्याओं से यात्रियों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही है।

बसों का इंतजार, भीड़ से परेशानी

सुबह-शाम व्यस्त समय में बसों की अनियमितता से यात्रियों को लंबे इंतजार के साथ सफर करना पड़ता है। बसों में क्षमता से अधिक भीड़ के कारण चढऩे-उतरने में भी मुश्किल होती है। इसका असर विशेषकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।

बस स्टॉप पर सुविधाओं की कमी

परियोजना के 32 बस स्टॉप पर बैठने, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत है। दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और लिफ्ट के रखरखाव पर भी पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल

कॉरिडोर में अनधिकृत वाहनों का प्रवेश, चौराहों पर यातायात अनुशासन और पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी चुनौती बनी हुई है। सीसीटीवी कैमरों और यातायात संकेतकों की नियमित निगरानी जरूरी है।

करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। बसों का समयबद्ध संचालन, खराब बसों की शीघ्र मरम्मत और बस स्टॉप पर सुविधाओं का सुधार ही परियोजना को उद्देश्य के अनुरूप बना सकता है।

100 में से 88 बसें परिचालन में

कुल 100 बसों में से 88 परिचालन में हैं, जबकि 12 मरम्मत के लिए गैराज में खड़ी हैं। पहले कलपुर्जों की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता नहीं होने से मरम्मत में परेशानी आती थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है। बसों के रखरखाव के लिए 40 कुशल मैकेनिक और संचालन के लिए प्रशिक्षित चालक उपलब्ध हैं।
–टीएल श्रीनाथ, मुख्य अभियंता, बीआरटीएस परिचालन

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *