बीदर, कारवार और बेलगावी में भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित
पीएम 2.5 और पीएम 10 के बढ़ते स्तर से सांस व एलर्जी के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह
हुब्बल्ली। कर्नाटक में सर्दी बढऩे के साथ कई शहरों में वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बन रहा है। राजधानी बेंगलूरु में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 110 से 152 के बीच दर्ज किया गया। हवा में पीएम 2.5 का स्तर 57 से 76 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंचा है। बीदर, कारवार और बेलगावी सहित कई शहरों में भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित रही।
उत्तर और तटीय कर्नाटक में भी प्रदूषण
बीदर, कारवार और बेलगावी में एक्यूआई 135 से 156 के बीच रहा। मेंगलूरु और हावेरी में यह 135 से 141 दर्ज किया गया। रायचूर, कलबुर्गी और यादगीर में 120 से 138, जबकि धारवाड़ और बागलकोट में 130 से 134 के बीच एक्यूआई रहा।
मलनाड में अपेक्षाकृत साफ हवा
मलनाड के कुछ हिस्सों में एक्यूआई 70 से 110 और दक्षिण कर्नाटक के कुछ जिलों में 80 से 95 के बीच दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में अन्य शहरों की तुलना में हवा की गुणवत्ता बेहतर रही।
सांस के मरीज बरतें सावधानी
विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह की ठंड और धुंध के बीच हवा में मौजूद सूक्ष्म धूल कण सांस और एलर्जी संबंधी परेशानी बढ़ा सकते हैं। अस्थमा और फेफड़ों की बीमारी से पीडि़त लोगों को सुबह खुले स्थानों और व्यस्त सडक़ों के किनारे व्यायाम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
