300 से अधिक श्रद्धालुओं ने धारण की माला
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए लिफ्ट सुविधा
हुब्बल्ली। शिरूर पार्क स्थित अय्यप्पा मंदिर में मंगलवार को मकरविलक्कु उत्सव के तहत गणहोम और ध्वजारोहण हुआ। आनंद गुरु स्वामी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के उपाध्यक्ष डॉ. चिगरुपाटी वी.एस.वी. प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने माला धारण की।
शबरीमला मंदिर की तर्ज पर बने इस मंदिर में पिछले 13 वर्षों से उत्तर कर्नाटक और पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालु 18 पवित्र सीढिय़ां चढक़र अय्यप्पा के दर्शन कर रहे हैं। इस वर्ष बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए उद्यमी डॉ. विजय संकेश्वर और आनंद संकेश्वर ने लिफ्ट उपलब्ध कराई है।
इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्य जयराम शेट्टी, विनय हुल्लूर सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

