200 में से 177.2 अंक मिले, दावणगेरे 11वें और ओडिशा का राउरकेला शीर्ष पर
हुब्बल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग में हुब्बल्ली-धारवाड़ ने 19वां स्थान हासिल किया है। तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 42 से अधिक शहरों के बीच हुए मूल्यांकन में महानगर को 200 में से 177.2 अंक मिले।
इस श्रेणी में ओडिशा का राउरकेला पहले और कर्नाटक का दावणगेरे 11वें स्थान पर रहा।
सर्वेक्षण में सडक़ की धूल, ठोस कचरा प्रबंधन, वाहनों और उद्योगों से होने वाले प्रदूषण, निर्माण एवं भवन मलबे के निपटान तथा डीजल जनरेटर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों के आधार पर शहरों का मूल्यांकन किया गया।
दीपावली के दौरान पटाखों से वायु गुणवत्ता प्रभावित होने और दिल्ली समेत कई शहरों में प्रदूषण बढऩे के बीच यह रैंकिंग सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, हुब्बल्ली-धारवाड़ की वायु गुणवत्ता बेहतर है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
