भर्ती नियमों में संशोधन; परीक्षा के अंकों, पात्रता और प्रश्नपत्रों के स्वरूप में बदलाव
हुब्बल्ली। राज्य में करीब 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा 18 जनवरी 2027 को होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, विस्तृत समय-सारणी पूरक अधिसूचना में जारी की जाएगी।
राज्य सरकार ने कुछ शिक्षण पदों की भर्ती नियमावली में संशोधन कर विशेष राजपत्र में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत छठी से आठवीं कक्षा के स्नातक प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में सामान्य और विषय आधारित प्रश्नपत्र जरूरत के अनुसार मराठी या उर्दू में भी तैयार होंगे।
चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा डिग्रीधारियों के अंतिम मूल्यांकन में प्रतियोगी परीक्षा के अंकों को 85 और स्नातक के अंकों को 15 प्रतिशत भारांक मिलेगा। प्राथमिक विद्यालयों में भाषा शिक्षक पद के लिए संबंधित भाषा का शिक्षण अभ्यास या शिक्षण पद्धति का अध्ययन अनिवार्य होगा।
माध्यमिक सहायक शिक्षक पद के लिए स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ बीएड या चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा डिग्री जरूरी है। वहीं, स्नातक प्राथमिक शिक्षक (जीपीटी) अभ्यर्थियों के विषय आधारित प्रश्नपत्र में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
