7 दिसंबर को सर्वधर्म और 8 दिसंबर को साहित्य सम्मेलन
आधी रात के बाद होगा लक्ष दीपोत्सव
मेंगलूरु। श्रीक्षेत्र धर्मस्थल में कार्तिक मास का लक्ष दीपोत्सव 4 दिसंबर से शुरू होगा। इसके तहत 7 दिसंबर को सर्वधर्म सम्मेलन और 8 दिसंबर को साहित्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
7 दिसंबर शाम 5 बजे अमृतवर्षिणी सभाभवन में 94वें सर्वधर्म सम्मेलन का उद्घाटन सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे। जैन मुनि लोकेश मुनि अध्यक्षता करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद असलम मिया और मेंगलूरु के सेंट लॉरेंस चर्च के निदेशक स्वामी बासिल्वास व्याख्यान देंगे। बेंगलूरु की गायिका शिवश्री तेजस्वी सूर्या संगीत प्रस्तुति देंगी।
8 दिसंबर शाम 5 बजे 94वें साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल सुधा यादव करेंगी। वक्ता वाई.वी. गुंडूराव अध्यक्षता करेंगे। लेखक मंजुनाथ अज्जंपुर, सेवानिवृत्त प्राचार्य वरदराज चंद्रगिरि और प्राध्यापिका पद्मिनी नागराजु व्याख्यान देंगे। राधे जग्गी समूह की ओर से ‘अनुमार्ग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। रात 12 बजे के बाद लक्ष दीपोत्सव होगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

