पानी नहीं मिला तो इंडी को महाराष्ट्र में मिला दो! विधायक के बयान पर बवालयशवंतरायगौड़ा पाटील।

महाराष्ट्र में विलय की टिप्पणी पर कर्नाटक रक्षणा वेदिके का विरोध; बयान वापस लेकर माफी मांगने की मांग

विजयपुर। सूखे के बीच तालाबों में पानी भरने में कथित भेदभाव का मुद्दा अब क्षेत्रीय अस्मिता तक पहुंच गया है। इंडी के विधायक यशवंतरायगौड़ा पाटील ने केडीपी बैठक में नाराजगी जताते हुए कहा था कि पानी नहीं मिला तो इंडी को महाराष्ट्र में शामिल करना पड़ेगा। इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कर्नाटक रक्षणा वेदिके की इंडी तालुक इकाई ने इसका कड़ा विरोध करते हुए विधायक से बयान वापस लेने और कन्नड़ जनता से माफी मांगने की मांग की है।

पानी नहीं मिला तो इंडी को महाराष्ट्र में मिला दो! विधायक के बयान पर बवाल
बालू मुलजी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन के तालुक अध्यक्ष बालू मुलजी ने कहा कि इंडी कर्नाटक का अभिन्न हिस्सा है। इसके अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली टिप्पणी निंदनीय है। भाषाई आधार पर राज्यों के गठन के समय इंडी को कर्नाटक में शामिल किया गया था। सीमा विवादों का समाधान संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया से होना चाहिए।

दरअसल, विजयपुर में आयोजित केडीपी बैठक में पेयजल संकट पर चर्चा के दौरान विधायक ने कहा कि सूखे से आलमट्टी जलाशय का जलस्तर घट गया है, इसके बावजूद इंडी के तालाबों में पानी छोडऩे में भेदभाव हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर दबाव में पर्याप्त पानी नहीं छोडऩे का आरोप लगाया। अन्य विधायकों ने भी अपने क्षेत्रों के तालाबों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की।

जिला प्रभारी मंत्री एम.बी. पाटील ने बताया कि पेयजल जरूरत को प्राथमिकता देते हुए आलमट्टी से नारायणपुर जलाशय में पानी नहीं छोडऩे का निर्णय लिया गया है। नदी किनारे पंपसेट से पानी लेने वाले 130 से अधिक किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

विवाद पर सफाई देते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने सीमा क्षेत्र के लोगों की भावनाएं व्यक्त करने के लिए तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कन्नड़ भाषा के प्रति सम्मान जताते हुए महाराष्ट्र से इंडी बैराज तक सात टीएमसी पानी छोडऩे की मांग की। उन्होंने कहा कि भीमाशंकर सहकारी चीनी मिल किसानों को 3,700 रुपए प्रति टन गन्ना मूल्य देगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *