हुब्बल्ली। लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण सडक़ विकास योजना का तालुक पंचायत चुनाव से कोई संबंध नहीं है।
हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत में सतीश ने कहा कि चुनाव जल्द हो सकते हैं, लेकिन सडक़ निर्माण कार्य पूरा होने में समय लगता है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर करना है। जिन सडक़ों का अब तक विकास नहीं हुआ है, उनका निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं को पद और जिम्मेदारी दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा और संगठन मजबूत होगा।
बसवन्ना के बारे में हंज द्वारा लिखी गई पुस्तक की पहले ही निंदा की जा चुकी है। उन्होंने लेखक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

