मेंगलूरु में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडूराव।

दिनेश गुंडूराव ने कहा
कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक
मेंगलूरु. जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडूराव ने कहा कि राज्य सरकार की गारंटी योजनाओं के लाभार्थियों को उचित जानकारी देनी चाहिए और उन्हें बड़ी संख्या में कांग्रेस सम्मेलन में आमंत्रित किया जाना चाहिए।
वे शहर में 17 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, कांग्रेस जिला कमेटी की विभिन्न 20 अग्रिम पंक्ति की इकाइयों के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार की गारंटी योजनाएं सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचनी चाहिए। अभी भी सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यकर्ताओं को कदम उठाना चाहिए। कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लेना चाहिए।
मंत्री गुंडूराव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर मंत्रणा की। एआईसीसी महासचिव रोजी जॉन, कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष के. हरीश कुमार, विधान परिषद सदस्य मंजुनाथ भंडारी, पूर्व मंत्री बी. रमानाथ राय, अभयचंद्र जैन, केपीसीसी महासचिव जीए बाव, मिथुन राय, इनायत अली, ममता गट्टी, कृपा आल्वा, उपाध्यक्ष प्रसाद राज कांचन, नेता कणचूरु मोनू और भरत मुंडोडी उपस्थित थे।

भाषण ही पूंजी
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडूराव ने कहा कि आरएसएस और बजरंग दल जैसे संगठनों के भडक़ाने से सांप्रदायिक गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं। अनंतकुमार हेगड़े, नळिन कुमार कटील, वी. सुनील कुमार, सी.टी. रवि जैसे लोग नफरत से लाभ उठाते हैं। यही उनके लिए पूंजी है।
उन्होंने कहा कि जिले में सांप्रदायिक गुंडागर्दी के मामले नहीं होने चाहिए। यह दक्षिण कन्नड़ जिले के लिए कलंक है। इसके चलते बाहरी लोग यहां आने से कतराते हैं। सभी लोग मिलकर जिले में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहिए। हमें भावनाओं का इस्तेमाल कर लोगों के साथ खिलवाड़ करने की राजनीति के बारे में सोचना चाहिए।
गुंडूराव ने कहा कि जिले में स्थापित सांप्रदायिक द्वेष दमन बल (एंटी कम्यूनल विंग) सक्रिय रूप से काम कर रहा है और हाल ही में सांप्रदायिक गुंडागर्दी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उडुपी में नक्सली गतिविधियों की जानकारी के बाद दक्षिण कन्नड़ पर भी नजर रखी गई है। इस पर नियंत्रण करने की शक्ति पुलिस विभाग के पास है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *