कमलापुर में रा’य स्तरीय पोलियो अभियान की शुरुआत करते मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

रामेश्वरम कैफे बम विस्फोट मामला
होसपेट (विजयनगर). मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि बेंगलूरु में बम विस्फोट मामले की जांच फिलहाल सीसीबी पुलिस कर रही है। जांच एनआईए को सौंपने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
शहर के समीप कमलापुर में रविवार सुबह रा’य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि मामले के संबंध में शनिवार तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। अब क्या हुआ है इस बारे में अभी तक पुलिस से नहीं पूछा है, पुलिस से जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधानसौधा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामले की अभी भी जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट अभी सरकार तक नहीं पहुंची है। रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
सिद्धरामय्या ने कहा कि पल्स पोलियो हर साल आयोजित किया जाता है। इस बार रा’य स्तरीय पोलियो अभियान की शुरुआत होसपेट के कमलापुर में की गई है। सभी को प्रत्येक पांच वर्ष तक के ब‘चे को पोलियो की खुराक पिलानी चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *