मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

सिद्धरामय्या ने किया सवाल
बीदर. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने समाज कल्याण मंत्री एससी महादेवप्पा के दलित सीएम वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दलित सीएम के बारे में उन्होंने कहां कहा हैं? डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने जो कहा था उसे ट्वीट किया है।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बारे में सिद्धरामय्या ने कहा कि दो-तीन दिन में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति है। वहां चर्चा के बाद दो-तीन दिन में इसे जारी किया जाएगा।
रामेश्वरम केपे बम ब्लास्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम सिद्धरामय्या ने कहा कि हमारी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एनआईए के अधिकारी जांच कर रहे हैं। एनआईए, पुलिस बहुत गंभीरता से तलाश रही है। उन्हें कुछ अहम सुराग मिले हैं जिन्हें मैं यहां नहीं बता सकता।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *