कोप्पल में सांसद संगन्ना करडी के आवास के सामने एकत्रित हुए समर्थक।

सांसद संगन्ना करडी समर्थकों ने लगाया आरोप
कोप्पल. सांसद संगन्ना करडी के समर्थकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के केंद्रीय और राज्य नेताओं ने बिना किसी को विश्वास में लिए कोप्पल लोकसभा क्षेत्र के लिए टिकट की घोषणा कर दी है। इसे बदलना चाहिए।
सांसद करडी के आवास के सामने पत्रकारों से बातचीत करते हुए समर्थकों ने कहा कि चार दशक से राजनीति में सक्रिय संगन्ना का पार्टी ने अपमान किया है। शिष्टाचार के नाते उनसे बात किए बिना ही टिकट घोषित की है। 21 मार्च को आयोजित समर्थकों के सम्मेलन में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हमें वहां अपनी ताकत दिखानी चाहिए।
संगन्ना करडी ने कहा कि कोप्पल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोप्पल, यलबुर्गा, गंगावती, कुष्टगी, कणकगिरी, सिरगुप्पा, सिंधनूर और मस्की विधानसभा क्षेत्रों के समर्थक बैठक में भाग लेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *