हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।

बसवराज बोम्मई ने जताया भरोसा
हुब्बल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारे नेता भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा को मनाने में सफल होंगे।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि वे आश्वस्त हैं कि ईश्वरप्पा को मना लिया जोएगा। रिश्ता बहुत जरूरी है। वे चाहते हैं कि मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। इसके चलते हमारा आलाकमान ईश्वरप्पा को मनाने में सफल होगा। करडी संगन्ना, प्रताप सिम्हा, सदानंदगौड़ा से बातचीत की जा रही है। वे सभी ने पार्टी संगठन किया है। इसके चलते वे हमारे साथ रहेंगे। चुनाव के दौरान दुखी होना सामान्य बात है।
उन्होंने कहा कि मेकेदाटु पदयात्रा कांग्रेस के सियासी ड्रामे का हिस्सा है। उन्होंने वोट के लिए पदयात्रा की थी। उन्हें परियोजना की चिंता नहीं है, उन्होंने उस क्षेत्र के लोगों की नाक पर मक्खन लगाया है। यह मामला अदालत में है कहने के बाद भी सिद्धरामय्या ने कहा नहीं है। यदि कांग्रेस सचमुच चिंतित है तो उसे इंडिया गठबंधन से बाहर आना चाहिए। कांग्रेस को मेकेदाटु योजना पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। मंत्री भी चुनाव में खड़े नहीं हुए।
बसवराज बोम्मई ने कहा कि जगदीश शेट्टर के लिए और दो दिन में टिकट फाइनल हो जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *