बेलगावी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर

जगदीश शेट्टर किया दावा
हुब्बल्ली. बेलगावी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या इस्तीफा देंगे। कांग्रेस में गुटबाजी के कारण सरकार गिर जाएगी। हमें ऑपरेशन कमल करने की कोई जरूरत नहीं है।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेट्टर ने कहा कि गुब्बी विधायक एसआर श्रीनिवास ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अधिक सीटें नहीं जीत पाने पर सिद्धरामय्या को इस्तीफा देना पड़ेगा। उन्होंने यह बयान कांग्रेस में चल रही साजिश और अंदरूनी रणनीति के तहत दिया है।
उन्होंने कहा कि यह झूठ है कि भाजपा कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपए का लालच दे रही है। लालच कौन दे रहे हैं इसका सिद्धरामय्या को खुलासा करना चाहिए। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाने का डर सताने लगा है। इसके चलते मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सरासर झूठ बोल रहे हैं।

बेलगावी से जगदीश शेट्टर को टिकट, भाजपा नेता बोले सॉरी मोदीजी!
जगदीश शेट्टर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेलगावी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए टिकट मिलने का भरोसा था। टिकट देकर और अधिक जनसेवा करने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा को धन्यवाद देता हूं। स्थानीय नेताओं को विशेष धन्यवाद। वे उनका भरोसा कायम रखने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्व. सुरेश अंगड़ी ने रेल मंत्री के तौर पर बहुत विकास किया है। इसे जारी रखेंगे। टिकट मिलने के लिए जिम्मेदार बेलगावी के सभी स्थानीय नेताओं को धन्यवाद। सभी को विश्वास में लेकर और सभी को एकजुट करके बेलगावी का विकास करने के लिए प्रेरित हैं। वे सबको साथ लेकर चुनाव का सामना करेंगे।
शेट्टर ने कहा कि वे बेलगावी में स्थानीय स्तर पर पार्टी को संगठित किया है। चुनाव पैसों पर नहीं होते। यह एक राष्ट्रीय चुनाव है। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव हो रहे हैं। बेलगावी में किसी भी प्रतिकूल माहौल होने पर भी उसको नियंत्रित करेंगे। लोकसभा चुनाव हमारे लिए नया हो सकता है परन्तु उनके पास व्यापक राजनीतिक अनुभव है। उन्हें किसी डिग्री या मंत्री पद की चाहत नहीं है, उन्हें खुद आने दीजिए।

भाजपा नेताओं का आक्रोश
जैसे ही बेलगावी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जगदीश शेट्टर के नाम की घोषणा की गई, भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त किया है।
भाजपा टिकट के दावेदार महांतेश वक्कुंद ने जगदीश शेट्टर के नाम की घोषणा के साथ ही नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त किया है। वे बेलगावी पर बाहरी लोगों को थोपे जाने से सहमत नहीं हैं। बेलगावी भाजपा की किस्मत खराब है। इसमें कोई शक नहीं कि बेलगावी का टिकट हाथ से निकल जाएगा। नेता ने पोस्ट करते हुए लिखा कि सॉरी मोदीजी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *