पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

सरकार करे खुलासा
बसवराज बोम्मई ने दी चुनौती
कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा
जनता ने कांग्रेस को मारेगी तमाचा
हुब्बल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य सरकार को यूपीए के कार्यकाल में और एनडीए के कार्यकाल में कितना केंद्र से एनडीआरएफ का कितना पैसा मिला इसका खुलासा करने की चुनौती दी है।
हुब्बल्ली में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार की हालत बेहद खस्ता हो गई है। इसी वजह से वह सुप्रीम कोर्ट गए हैं। सुप्रीम कोर्ट जाना एक राजनीतिक रणनीति है। राज्य सरकार को केंद्र से पैसा नहीं मिला है कहने के बजाए, राज्य सरकार यह बताए कि यूपीए और एनडीए के कार्यकाल के दौरान एनडीआरएफ फंड से कितना पैसा आया है।
मंत्री शिवराज तंगडगी के मोदी-मोदी चिल्लाने वाले युवाओं को तमाचा मारने वाले बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में जनता वोट के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस को तमाचा मारेगी। हर तरफ मोदी समर्थक लहर है। राज्य में असंतोष कम हो रहा है। संगन्ना करडी शांत हो गए हैं।
मशहूर हस्तियां आएंगी!
बोम्मई ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए देश भर से राष्ट्रीय नेता आ रहे हैं। राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ मशहूर हस्तियां भी प्रचार के लिए आएंगी। दो-तीन दिन में राष्ट्रीय नेताओं का प्रचार दौरा तय हो जाएगा। धारवाड़ और हावेरी निर्वाचन क्षेत्र में भी प्रचार करने आएंगे। येडियूरप्पा और विजयेंद्र समेत सभी लोग हावेरी निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने आएंगे।
जनार्दन रेड्डी का मिला साथ
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनका तीन-चार जिलों में प्रभाव है। मंत्री संतोष लाड के इस बयान कि भाजपा में शामिल होने पर क्या सभी लोग पाक-साफ हो जाएंगे, के सवाल पर बोम्मई ने संतोष लाड पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनका अनुभव है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *