मोदी के नारे लगाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

चिक्कमगलूरु. मंत्री शिवराज तंगडगी के मोदी कहने वालों के गाल पर तमाचा मारने वाले बयान की निंदा करते हुए मंत्री केजे जॉर्ज और कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश हेगड़े के सामने नारेबाजी करने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद केजे जॉर्ज और जयप्रकाश हेगड़े पहली बार कार्यकर्ताओं की बैठक करने के लिए शहर आए थे। इस संबंध में एक होटल में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी मिलते ही 20 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मोदी की तस्वीर लेकर नारे लगाने के लिए एकत्रित हुए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
भाजपा युवा मोर्चा जिला इकाई के अध्यक्ष संतोष कोट्यान ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम हंगामा मचाने नहीं आए हैं। हम विरोध करने आए हैं। इसके बावजूद पुलिस कांग्रेस के एजेंटों की तरह काम कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *