केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

सभी को चुनाव लडऩे का है अधिकार
केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा
हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि चुनाव जाति के आधार पर होता नहीं है। चुनाव देश, विकास और हमने जो काम किया है उसके आधार पर होता है। वे दिंगालेश्वर स्वामी के चुनाव लडऩे के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। लोकतंत्र में सभी को चुनाव में खड़े होने का अधिकार है।
धारवाड़ लोकसभा चुनाव के लिए दिंगालेश्वर स्वामी के चुनाव लडऩे के बारे में शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि लोग जानते हैं कि मोदी के आने से पहले पिछले दस वर्षों में देश कैसा था और अब कैसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि हमें देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है या फिर राहुल गांधी और अन्य के नेतृत्व की जरूरत है..? इस बारे में यह चुनाव तय करेगा। यहां हमारी ओर से किए गए विकास कार्य देखकर लोग आशीर्वाद देंगे।
लिंगायत वोटों के नुकसान को लेकर जोशी ने कहा कि यहां जाति आधारित चुनाव नहीं होंगे। देश के विकास और मजबूत नेतृत्व के आधार पर लोग आशीर्वाद देंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *