धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी।

प्रल्हाद जोशी ने लगाया आरोप
हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार लव जिहाद के पक्ष में खड़ी है। वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस किसी भी स्तर तक गिर सकती है।
शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री की तुष्टीकरण नीति के कारण ऐसे मामले हो रहे हैं। नेहाली को नौ-दस बार चाकू मारकर हत्या करने का मंजर देखने के बाद भी उन्हें दया नहीं आई। उसके परिवार को न्याय दिलाने की कोई जिम्मेदारी नहीं दिख रही है। वोट बैंक की राजनीति के लिए गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
जोशी ने कहा कि आरोपी फैयाज ने नेहा का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करने की कोशिश की है। नेहा ने कड़ा विरोध जताया। उसके पिता निरंजन हिरेमठ ने खुद मुझे खुले तौर पर बताया कि जब वह नहीं मानी तो उसने उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि निरंजन ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से सवाल किया है कि कांग्रेस पार्षद की बेटी के मामले में ही गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं तो साधारण मनुष्य का क्या हाल है? कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को ऐसी खराब स्थिति में पहुंचा दिया है। डीजे हल्ली-केजे हल्ली, रामेश्वर कैफे बम विस्फोट, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, उडुपी में शौचालय के अंदर कैमरा रखे जाने के मामलों में भी उनकी तुष्टिकरण की नीति ने हद पार कर दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *