Lawyer and BJP leader. Devarajegowda arrestedवकील और भाजपा नेता जी. देवराजेगौड़ा

चित्रदुर्ग. हासन के सांसद प्रज्वल रेवण्णा के अश्लील वीडियो मामले से संबंधित पेन ड्राइव जारी करने के आरोप में हिरियूर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार रात को वकील और भाजपा नेता जी. देवराजेगौड़ा को गिरफ्तार किया।
वकील देवराजेगौड़ा पर एक महिला ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। इसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले को लेकर आरोपी फरार चल रहा था। इस संबंध में होलेनरसीपुर पुलिस ने शुक्रवार को हिरियूर तालुक के गोइलाळु टोल के पास आरोपी को गिरफ्तार किया।
हिरियुर ग्रामीण सीपीआई कालीकृष्णा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई कर देवराजेगौड़ा को गिरफ्तार किया है।
भाजपा नेता देवराजेगौड़ा को सांसद प्रज्वल रेवण्णा के मामले की जानकारी है। उन्होंने हाल ही में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस और प्रज्वल रेवण्णा के खिलाफ हल्ला बोला था। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा-जद एस गठबंधन (2023 में) से पहले ही भाजपा को पत्र लिखा था।

यौन उत्पीडऩ, कॉल कर मानसिक प्रताडऩा का आरोप

मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रज्वल रेवण्णा को टिकट नहीं देने की मांग की थी। अब हासन की एक 36 वर्षीय महिला ने देवराजेगौड़ा पर उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है। शिकायत कहा कि उन्हें बार-बार वीडियो कॉल करके अपने शरीर के अंग दिखाने के लिए मजबूर करके मानसिक रूप से प्रताडि़त किया है।
महिला की इस शिकायत के आधार पर जिले के होलेनरसीपुर नगर पुलिस थाने में देवराजेगौड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होते ही वह फरार गया था। अब हिरियूर में पुलिस ने पकड़ लिया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *