Cyber ​​fraud, people lost Rs 8.64 croreसाइबर धोखाधड़ी

बेलगावी. आपने गंभीर अपराध किया है। आपको ऑनलाइन प्राप्त हुए पार्सल में मादक द्रव्य पाए गए हैं। वीडियो कॉल के जरिए ही हमारी सुनवाई में शामिल हों। हमारे कैमरे की निगरानी में रहें…
अगर आपके पास भी ऐसे कॉल आएं तो सावधान हो जाएं।
जी हां। इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर ऐसी कॉल करने वाले जालसाज पैसे वसूल रहे हैं। उनके कॉल से डर कर जानकारी साझा करके मुसीबत में पडऩे वाले, न्याय की गुहार लगा कर लोग बेलगावी शहर सीईएन अपराध थाना में शिकायत दर्जा करा रहे हैं।
यहां साइबर अपराधों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। 2023 में इस थाने में 64 शिकायतें दर्ज हुई हैं और लोगों ने 3.38 करोड़ रुपए गंवाए हैं। इस साल केवल नौ माह में ही 58 शिकायतें दर्ज की गई हैं और लोगों ने 8.64 करोड़ रुपए गंवाए हैं। धोखाधड़ी के शिकार लोगों में कर्मचारी, महिलाएं, छात्र समेत हर वर्ग के लोग शामिल हैं।

क्लिक करते ही गायब हो जाते हैं पैसे
स्मार्टफोन पर बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, त्वरित ऋण, विभिन्न पुरस्कार प्राप्त करने और अपने दस्तावेज अपडेट करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें के संदेश आ रहे हैं। इस पर विश्वास कर लोगों के लिंक पर क्लिक करते ही पैसे एंटने के मामले हाल के वर्षों में पाए गए हैं।

पुलिस की ओर से जागरूकता

बेलगावी शहर पुलिस ने साइबर अपराध को मौका देने वाले ऐसे संदेशों पर प्रतिक्रिया नहीं देने को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है। पुलिस अनुरोध कर रही है कि फर्जी विज्ञापन और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी का शिकार न बनें।

पुलिस अधिकारियों की तरह अभिनय

शहर के पुलिस आयुक्त याडा मार्टिन मारबन्यांग ने बताया कि खुद को पुलिस अधिकारी बताकर जालसाज कहते हैं कि वे मुंबई, दिल्ली से फोन कर रहे हैं। तुमने बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्हें बताएं कि आप पॉर्न देखते हुए पकड़े गए हैं, वे वीडियो कॉल करके आपसे पूछताछ करेंगे। फिर वे जानकारी उजागर करने की बात कह कर पैसे की मांग करेंगे। बहुत से लोग अपनी मासूमियत के कारण साइबर जालसाजों का शिकार बन रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जालसाजों की ओर से पैसे, लोन, केवाईसी अपडेट के संबंध में भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से कई लोगों के पैसे डूब गए हैं। किसी को भी किसी अजनबी के ऐसे कॉल से डरना नहीं चाहिए। नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *