गोदाम प्रबंधक को गिरफ्तारी काफी नहीं इसके पीछे के सभी करें गिरफ्तारपूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्प।

पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्प ने की मांग
हुब्बल्ली. पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्प ने मांग की है कि अन्निगेरी शहर के सरकारी गोदाम में करोड़ों रुपए के चने की चोरी के मामले में प्रबंधक अशोक मुशन्ननवर को गिरफ्तार करना पर्याप्त नहीं है, इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुनेनकोप्प ने कहा कि किसानों की ओर से अपने भरण-पोषण के लिए रखे गए 4150 बोरे चोरी हुए हैं। इस संबंध में हमने गोदाम का दौरा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अब प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है परन्तु इनका परिवहन, खरीद और सहयोग करने वालों की गिरफ्तारी कब होगी। किसानों को न्याय नहीं मिला तो संघर्ष अनिवार्य होगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *