जाति जनगणना तत्काल तुरंत लागू नहीं, केवल चर्चा करेंगेमुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

सीएम सिद्धरामय्या ने दी जानकारी
रायचूर. सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक जनगणना रिपोर्ट पर कैबिनेट में चर्चा कर सदन में पेश करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने अब कहा ह कि हमने यह नहीं कहा है कि हम जाति जनगणना तुरंत लागू करेंगे। अभी केवल चर्चा कर रहे हैं।
शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री  सिद्धरामय्या ने जाति जनगणना पर उठ रही आपत्तियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जाति जनगणना पर फिर से चर्चा की जाएगी और अगर कोई त्रुटि होगी तो उसे ठीक किया जाएगा।
आंतरिक आरक्षण के मामले में भी हम एकतरफा फैसला नहीं ले सकते। यह राज्यव्यापी मुद्दा है। इसके चलते इसे लागू करने से पहले पार्टी आलाकमान से चर्चा के बाद फैसला लेना होगा।
सीएम बदलने की केवल अटकलें
सिद्धरामय्या ने कहा कि सीएम बदलने की बात केवल अटकलें हैं। हम झूठे आरोपों का जवाब नहीं दे सकते। अगर सतीश जारकिहोली एआईसीसी अध्यक्ष से मिलते हैं, तो चर्चा होती है। भोसराजू किसी और से मिलते हैं, तो चर्चा होती है। मुलाकात करते ही कुछ होगा ऐसा नहीं है। सीएम पद का बदलाव महज अटकलें हैं।
उन्होंने कहा कि अगर आर. अशोक को इस्तीफा देना है तो दें। मैंने गलती की है तो डरूंगा। क्या किसी ने कहा कि मैं ने गलत किया है? कुछ भी गलत नहीं किया है तो किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा से भी भी नहीं डरता। जेडीएस से भी डरने वाली नहीं हूं।
सिद्धरामय्या ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का स्वाभिमान बढ़ाने के लिए मानवी में स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। किसी के आत्मसम्मान पर आंच नहीं आई है। जीटी देवेगौड़ा जेडीएस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मुडा घोटाले में उनकी संलिप्तता के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *