हिंदी के प्रयोग को बढ़ाएं बेलगावी के सिटी हॉल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, बेलगावी की ओर से आयोजित हिंदी दिवस समारोह तथा पुरस्कार वितरण समारोह

हिंदी दिवस समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
बेलगावी. हिंदी और मराठी की जानी मानी कवयित्री एवं डॉ. बीडी जत्ती शिक्षा महाविद्यालय की प्राध्यापक मनीषा वी नाडगौडा ने कहा कि भारत के सभी भाषायी वर्ग के लोगों को क्षेत्रीय भाषा के प्रयोग के साथ साथ हिंदी के प्रयोग को बढ़ाना चाहिए।
वे बेलगावी के सिटी हॉल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, बेलगावी की ओर से आयोजित हिंदी दिवस समारोह तथा पुरस्कार वितरण समारोह का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोगकर्ता को राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने में गर्व महसूस करना चाहिए।
नराकास (बैंक व बीमा), बेलगावी की अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रमुख आरती रौनियार ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘प्रेरणा, प्रोत्साहन और सद्भाव’ की नीति पर चलते हुए हमें कार्यालयी कार्य राजभाषा हिंदी में करना चाहिए। उन्होंने बेलगावि जैसे जगह पर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी के साथ साथ क्षेत्रीय भाषाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा ताकि ग्राहक सेवा को सुगमता के साथ किया जा सके।
उप क्षेत्रीय प्रमुख मनीष मेघन्नवर ने सभी कार्यालयों को राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लक्ष्य को समय के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उप क्षेत्रीय प्रमुख ज्ञानेश कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों से आंतरिक कामकाज में राजभाषा हिंदी व ग्राहक संबंधी सभी कार्यों में ग्राहक के क्षेत्रीय भाषा के प्रयोग पर बल दिया।
इस अवसर पर विभिन्न जमा खाते विषय पर संदर्भ साहित्य का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान उत्कृष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन के लिए अंतर राजभाषा शील्ड पुरस्कार, व्यक्तिगत पुरस्कार और हिंदी माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुस्कार प्रदान किया गया। राजभाषा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली कडोलकरगल्ली शाखा, माधवपुर वडगांव शाखा, उगारखुर्द शाखा व मुदेनूर शाखा को पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों व उनके बच्चों की ओर से बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जोखिम प्रबंधक दीपक भालाधरे, वरिष्ठ प्रबंधक अमोल इंगवले, और राजभाषा अधिकारी वेद प्रकाश ने किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *