दिव्यांगों को कृत्रिम पैर लगा कर मनाया जन्मदिनदिव्यांगों को कृत्रिम पैर लगा कर मनाया जन्मदिन

हुब्बल्ली. बेंगलूरु के अश्विन सेमलानी और उनके मित्र मण्डल की ओर से किम्स परिसर स्थित ऑल इंडिया जैन युथ फेडरेशन के महावीर लिंब सेंटर में आयोजित शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम पैर लगवाए।
फेडरेशन के उपाध्यक्ष अशोक कोठारी ने कहा कि समाज सेवी महावीर लिंब सेंटर के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र सिंघी के 59 वें जन्मदिन के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया गया है। सेंटर में अनेक ऐसे दिव्यांग आते हैं जिन पर उनके परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी होती है परन्तु किसी कारणवश वे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐसे दिव्यांगों को सेंटर की ओर से पुन: अपने पैरों पर खड़ा करके उन्हें स्वावलम्बी जीवन जीने की प्रेरणा दी जाती है।
लिंब सेंटर के चेयरमैन गौतम गोलेछा ने कहा कि महेंद्र सिंघी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके मित्र बेंगलूरु निवासी अश्विन सेमलानी ने इस शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम पैर देने का लाभ लिया। इसके लिए वे सेमलानी का आभार जताते हैं।
फेडरेशन के सुनील भुरट ने अपने, अपने परिजनों, मित्रो के जन्मदिन पर महावीर लिंब सेंटर आकर दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ पैर देकर जन्मदिन मनाने की अपील की।
हुडा के चेयरमैन शाकिर सनदी ने कहा कि समाज सेवी महेंद्र सिंघी के जन्मदिन के अवसर पर अश्विन की ओर से इस शिविर को आयोजित करना अत्यंत ही सराहनीय है।
दक्षिण पश्चिम रेलवे बेंगलूरु मंडल सलाहकार समिति सदस्य (डीआरयूसीसी) एवं समाज सेवी अश्विन सेमलानी ने कहा कि सिंघी से वे पिछले कई वर्षो से जुड़े हुए है। उनकी कार्यशैली अत्यंत प्रश्नसनीय है। वो सभी को साथ लेकर चलते हैं। समाज सेवा के कार्यो में सदैव तत्पर रहते हैं। आज के इस युग में लोग सेवा के कार्य कम करते हैं परन्तु दिखावा अधिक करते हैं। सिंघी के नेतृत्व में जो कार्य करने का अनुभव हमें मिला है इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है।
महावीर लिंब सेंटर के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र सिंघी, मूरुसाविर मठ विद्यावर्धक संघ के पूर्व अध्यक्ष जीएम चिक्कमठ, अनवर मुधोल, हुडा के पूर्व चेयरमैन अनवर मुधोल ने भी विचार व्यक्त किया।
इस अवसर फेडरेशन की ओर से दानदाता अश्विन सेमलानी का सम्मान किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ हुब्बल्ली परिवार के सचिव आनंद भूूमरेड्डी, कोषाध्यक्ष अशोक गोयल, अभय सूजी, भूपेंद्र सिंघवी, समर्पण ग्रुप के मगराज भलगट, लिंब सेंटर के सहसचिव महावीर कुंदुर, भरत पालगोता, जीतेन्द्र पोरवाल, कांतिलाल बोहरा, प्रकाश चोरडिया, सुधीर वोरा, जीतेन्द्र पालगोता, हनुमानसिंह राजपुरोहित, बेंगलूरु के विनोद चौहान, संजय मुथा, तनिश ललवानी, मनीष मेहता, सुरेश भुरट, वसंत विनायकिया सहित अन्य उपस्तिथ थे।
इस शिविर में राज्य के अलग अलग जिले से आए दिव्यांगों को कृत्रिम पैर लगाए गए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *