मजदूर की पत्थर से पीटकर की हत्याघटना स्थल की जांच करते पुलिस कर्मी।

कारवार. कुमटा के सरकारी अस्पताल भवन व कर्मचारी आवास के नवीकरण का काम करने आए तीन कर्मियों के बीच सोमवार को हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान हुब्बल्ली के आनंद नगर निवासी इम्तियाज रायभागी (34) के तौर पर की गई है।
सीपीआई योगेश ने कहा कि मृतक के साथ मौजूद हुब्बल्ली आनंद नगर के सादिक (20) और मुनियप्पा (50) ने इम्तियाज की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या की। दोनों आरोपी हुब्बल्ली भाग गए हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नवीनीकरण का काम करने आए चार लोग काम चल रहे एक आवासीय मकान में रह रहे थे। घटना के समय आवासीय मकान के दूसरे कोने में सोया हुआ मोइनुद्दीन नामक एक अन्य मजदूर ने घटना की जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.जगदीश, भटकल डीएसपी महेश के.एम. ने मौके का दौरा कर निरीक्षण लिया।
पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *