कृषि मजबूत होगी तो ही भारत शक्तिशाली बनेगाधारवाड़ के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कृषि विश्वविद्यालय के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने कृषि पर दें जोर
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा
हुब्बल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश की कृषि मजबूती से विकसित होगी तो ही भारता विश्व में एक शक्तिशाली शक्ति बनकर खड़ा हो सकता है और आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर सकता है।
धारवाड़ के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कृषि विश्वविद्यालय के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि कृषि पर जोर देने पर मात्र विकसित भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आज कृषि आधारित उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। उद्योगों को अपने सीएसआर अनुदान को कृषि अनुसंधान के लिए आवंटित करना चाहिए ताकि किसानों को समान रूप से लाभ मिल सके। कोल्ड स्टोरेज निर्माण और बाजार मूल्य संवर्धन करना चाहिए तथा किसानों के बच्चों को कृषि उत्पादों के निर्यात का प्रशिक्षण देना चाहिए।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड, कुलपति डॉ. पी.एल. पाटिल, जिलाधिकारी दिव्य प्रभु सहित कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *