मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को एकाध दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टीबेलगावी के विजया अस्पताल का दौरा कर सडक़ दुर्घटना में लगी चोटों का इलाज करा रही मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते मैसूर के सुत्तूर मठ के शिवरात्रि देशिकेन्द्र महास्वामी साथ में हैं एआईसीसी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार।

डॉ. रवि पाटिल ने दी जानकारी
बेलगावी. विजया अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. रवि पाटिल ने कहा कि दुर्घटना में टूटी रीढ़ की हड्डी का इलाज करा रही मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर से मिलने कृपया कोई भी न आएं। उन्हें कम से कम 48 घंटे तक पूरी तरह आराम करने दिया जाना चाहिए। उन्हें रविवार या सोमवार को छुट्टी दे दी जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. पाटिल ने कहा कि बहुत सारे लोग आकर बातें करने से मंत्री को सिरदर्द हो रहा है और उनकी दृष्टि धुंधली पड़ रही है। ने कहा कि उन्हें कम से कम 48 घंटे तक पूर्ण आराम दिया जाना चाहिए। लोगों के न आने के लिए कितने भी प्रतिबंध लगाने के बाद भी अनुरोध करके आ रहे हैं।

सुत्तूर मठ प्रमुख, सुरजेवाला, डीके शिवकुमार ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

मैसूर के सुत्तूर मठ के शिवरात्रि देशिकेन्द्र महास्वामी ने बेलगावी के विजया अस्पताल का दौरा कर सडक़ दुर्घटना में लगी चोटों का इलाज करा रही मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी उपस्थित थे।
मंत्री आर.बी. तिम्मापुर समेत कई कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को मंत्री हेब्बालकर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पंचमसाली पीठ के बसवजय मृत्युंजय स्वामी ने उनके घर का दौरा कर चन्नराज हट्टीहोली से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *