विधायक यत्नाल ने की मांग
हुब्बल्ली. विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को बदलने की जरूरत है। हम पार्टी अध्यक्ष चुनाव में अपने गुट से उम्मीदवार उतारेंगे।
शहर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यत्नाल ने कहा कि हम विधायक रमेश जारकीहोली से चर्चा कर अपने उम्मीदवार को अंतिम करेंगे। हमें नहीं पता कि पार्टी आलाकमान ने विजयेंद्र को अध्यक्ष क्यों बनाया। पार्टी के हित में उन्हें बदलना ही चाहिए। हम वंशवादी शासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।
जांच होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि पूव मुख्यमंत्री येडियूरप्पा के कार्यकाल के दौरान विजयेंद्र ने खुद कई दस्तावेजों पर येडियूरप्पा के जाली हस्ताक्षर किए थे। इसकी जांच होनी चाहिए। जाली हस्ताक्षर वाले व्यक्ति को क्या पार्टी अध्यक्ष या राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है?