गुजरात मूल के दो लुटेरे गिरफ्तार
हुब्बल्ली. बेंडीगेरी पुलिस ने मंगलवार सुबह शहर के बाहरी इलाके गब्बूर के निकट एक मंदिर में चोरी, घरों में सेंधमारी और जबरन वसूली करने वाले गुजरात के दो लुटेरों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है।
गुजरात के दिलीप और नीलेश को गोली लगी है और उन्हें केएमसीआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और तीन लोग बच निकले हैं।

कानून व्यवस्था के पुलिस उपायुक्त (एलएंडओ डीसीपी) महानिंग नंदगांवी ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी कई डकैती मामलों में शामिल थे। गुजरात से चार-पांच लोगों का एक गिरोह यहां आकर मंदिरों और घरों को लूटकर छिप जाते थे। राज्य में हाल ही में हुई लूट की घटनाओं के चलते जुड़वां शहरों के 17 इलाकों में नाकाबंदी की गई थी। सोमवार देर रात चार-पांच लोगों का एक गिरोह बाइक पर जा रहे कुंदगोल के एक व्यक्ति को लूट लिया। लुटेरों ने उससे बाइक समेत नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया, उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। इसके कुछ ही समय बाद रविचंद्र को लूटा था। इसके बाद उन्होंने मंटूर रोड स्थित शरीक के घर पर पत्थर फेंककर लूटपाट का प्रयास किया था। जैसे ही यह जानकारी मिली, तो हमारे कर्मचारी सतर्क हो गए और जांच के दौरान संदिग्ध गति से बाइक चला रहे लोगों को रोकने लगे। उन्होंने उन पर ही हमला कर भागने की कोशिश की। इसके बाद, आत्मरक्षा में पुलिस ने हवा में चार राउंड गोलियां चलाईं, फिर उनमें से दो के पैरों में गोली मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन भाग गए।

उन्होंने कहा कि आरोपी दिलीप और नीलेश गुजरात के हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। हुब्बल्ली के गब्बूर स्थित जैन मंदिर के दानपात्र से 4 लाख रुपए चुराए थे। एपीएमसी-नवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में दो दुकानों में लूटपाट की थी। इसके अलावा, गदग, बल्लारी और चित्रदुर्ग सहित कई जिलों में उनके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया गया है।

बेंडीगेरी थाने के पीएसआई अशोक, पीसी शरणु और सोमू मेटी घायल हुए हैं और उन्हें केएमसीआरआई अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया तथा केएमसीआरआई अस्पताल का दौरा कर घायल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *