उपराष्ट्रपति का धारवाड़ और हावेरी जिलों का दौरा आजभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

हुब्बल्ली. भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 7 फरवरी शुक्रवार को धारवाड़ और हावेरी जिलों का दौरा करेंगे।
सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वे 7 फरवरी को हावेरी जिले के राणेबेन्नूर में राजेश्वरी महाविद्यालय की ओर से आयोजित कर्नाटक वैभव साहित्य और संस्कृति उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।
उपराष्ट्रपति 7 फरवरी की सुबह नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 10.50 बजे हुब्बल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
वे सुबह 11 बजे हुब्बल्ली हवाई अड्डे से राणेबेन्नूर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1.20 बजे राणेबेन्नूर से प्रस्थान कर हुब्बल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.10 बजे हुब्बल्ली हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होंंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *