टोल प्लाजा से टकराई लॉरी, चालक की मौतटोल प्लाजा से टकराई लॉरी

मरियम्मनहल्ली (विजयनगर जिला). राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर निकटवर्ती तिम्मलापुर टोल प्लाजा पर बुधवार शाम को अनार से भरी तेज रफ्तार लॉरी ने एक जीप को पीछे से टक्कर मार कर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे लॉरी चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मृतक की पहचान बसवनबागेवाड़ी निवासी ट्रक चालक ईरन्ना बागी (37) के तौर पर की गई है।
क्लीनर श्रीशैल गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे होसपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आलमट्टी से मैसूर अनार लेकर जा रही एक ट्रक तेज गति से टोल प्लाजा के पास पहुंची और पहले टोल चुका रही एक जीप को टक्कर मारने के बाद टोल बूथ के बगल में डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में लॉरी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लॉरी से जोरदार टक्कर के कारण जीप पलट गई, जिससे उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
इस संबंध में मरियम्मनहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *