पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने कहा
हुब्बल्ली.
विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव का सामना नई रणनीति के साथ करेगी।
शहर के अक्षय पार्क स्थितकम्युनिटी हॉल में विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेट्टर ने कहा कि राज्य में कोई गुजरात मॉडल रणनीति नहीं है, प्रत्येक राज्य ने अपने मॉडल में चुनाव का सामना किया है। इसी के अनुरूप हमारे राज्य में नए तरीके से चुनाव का सामना करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह झूठ है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की जा रही है, कोई भी चुनावी रणनीति की बैठक नहीं हुई है, सभी को विश्वास में लेकर पार्टी संगठन किया जा रहा है। यह झूठ है कि ऑपरेशन कांग्रेस चल रहा है। क्या यह विश्वास करना संभव है कि डीके शिवकुमार के कनकपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा में शामिल हो जाएगा? ये सब कयास मात्र हैं।
शेट्टर ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पहले से ही दबी हुई है। डीके शिवकुमार और सिद्धरामय्या राज्य में आईसीयू में स्थित कांग्रेस को खत्म कर देंगे। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखने के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू किया गया है। यह 29 जनवरी तक चलेगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *