तीन साल बाद भी अधूरा चारमाडी-पुंजालकट्टे मार्ग, हादसों का खतरातीन साल बाद भी अधूरा चारमाडी-पुंजालकट्टे मार्ग।

32 किमी सडक़ पर गहरी खाइयां, अधूरी सुरक्षा दीवारें और चेतावनी संकेतकों की कमी

तीन साल में तीन लोगों की मौत

बेल्तंगडी (दक्षिण कन्नड़)। चारमाडी-पुंजालकट्टे राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास कार्य वाहन चालकों के लिए जोखिम बन गया है। करीब 32 किमी लंबे मार्ग का निर्माण और चौड़ीकरण शुरू हुए तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन कई हिस्सों में काम अधूरा है। सडक़ किनारे गहरी खाइयां, अधूरी सुरक्षा दीवारें और चेतावनी संकेतकों की कमी से हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

कहीं डामर, कहीं खाइयां

मार्ग पर कुछ हिस्सों में डामरीकरण पूरा हो चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर मिट्टी और गिट्टी बिछी है। कई जगह सुरक्षा दीवारें और रेलिंग नहीं बनी हैं। निर्माण स्थलों पर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड की कमी से रात और सुबह के समय खतरा बढ़ जाता है। बारिश में ढीली मिट्टी के कारण वाहन फिसलने और खाई में गिरने की आशंका भी रहती है।

तीन साल में तीन लोगों की मौत

इस मार्ग पर पिछले तीन वर्षों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। तैयार हिस्सों में तेज रफ्तार से वाहन चलने के बाद अचानक अधूरे निर्माण वाले हिस्से आने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। संपर्क मार्गों पर गति अवरोधकों की कमी, सडक़ किनारे खड़े वाहन और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षित पैदल आवागमन की व्यवस्था नहीं होना भी परेशानी बढ़ा रहा है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ का काम अधूरा है।

सुरक्षा इंतजाम तत्काल जरूरी

वाहन चालकों ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से पूरे मार्ग का निरीक्षण कर खतरनाक स्थानों पर तत्काल सुरक्षा दीवारें, रेलिंग, बैरिकेड और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के साथ यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

बेल्तंगडी के वाहन चालक प्रसाद शेट्टी ने कहा कि सडक़ विकास का उद्देश्य आवागमन सुगम बनाना है, न कि दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाना। निर्माणाधीन और तैयार दोनों हिस्सों में सुरक्षा नियमों का पालन होना चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *