‘खेलोत्सव-2026’ में मार्च पास्ट, सामूहिक ड्रिल और अभिभावकों की प्रतियोगिताएं रहीं आकर्षण
हुब्बल्ली। गोकुल रोड स्थित केजेईटी के आर्यन्स पब्लिक स्कूल का 11वां वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव-2026’ उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, कनाडा-2026 में भाग लेने वाले विजयपुर के खिलाड़ी सचिन सालुंके, कुंदगोल के पुलिस सर्कल निरीक्षक समीर हुसैन मुल्ला और अंतरराष्ट्रीय पेशेवर पावरलिफ्टर सांकु कृपाराव मुख्य अतिथि थे। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विक्रम जैन, सचिव संदीप मेहता, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, निदेशक मंडल के सदस्य मुकेश हिंगर और अभय पालरेचा तथा प्रधानाचार्या डॉ. सिरीषा एलिजाबेथ उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल रिले और खेल ध्वज फहराने के साथ हुआ। किंडरगार्टन के बच्चों ने चारों सदनों की ओर से सामूहिक ड्रिल प्रस्तुत की। कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों ने पृथ्वी, वायु, अग्नि और जल सदनों का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्च पास्ट किया। कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भी अनुशासित ड्रिल प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जीवन में अनुशासन, टीम भावना, समर्पण और निरंतर परिश्रम को सफलता का आधार बताया।
महोत्सव में अभिभावकों के लिए भी मनोरंजक खेल और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अभिभावकों का रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
किंडरगार्टन ड्रिल: वायु सदन प्रथम, अग्नि सदन द्वितीय।
मार्च पास्ट (कक्षा 1 से 4): जल सदन प्रथम, पृथ्वी सदन द्वितीय।
ड्रिल (कक्षा 5 से 10): जल, पृथ्वी और वायु सदन संयुक्त विजेता, अग्नि सदन उपविजेता।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ खेल महोत्सव का समापन हुआ।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

