मंत्री विजयानंद काशप्पनवर ने किया शिलान्यास
इलकल (बागलकोट)। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से इलकल में एक करोड़ रुपए की लागत से दरगाह शादी महल का निर्माण किया जाएगा। लघु उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री विजयानंद काशप्पनवर ने इसका शिलान्यास किया।
इससे पहले मंत्री ने सैयद मुर्तुजा कादरी की मजार पर जियारत की। कार्यक्रम में दरगाह के सज्जादानशीन अब्दुल कादिर हुसैनी उर्फ फैसल पाषा, लिमरा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक तटगार, अहमदसाब बागवान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

