सुबह तड़के गूंजी गोलियों की आवाजविजयपुर जिला अस्पताल का दौरा कर घायलों स्वास्थ्य के स्वास्थ्य की जानकारी लेते जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी।

पुलिस ने हत्या आरोपी के पैर में गोली मार कर किया गिरफ्तार

विजयपुर. शहर के बाहरी इलाके के अथणी रोड पर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश करने वाले आरोपी के पैर में पुलिस ने सुबह तडक़े गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया है।

यह घटना विजयपुर शहर के बाहरी इलाके अथणी रोड पर घटी है। आरोपी सुरेश राठौड़ के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया गया है। 28 जनवरी को सतीश राठौड की हत्या हुई थी। अरकेरी एलटी 1 के पास सतीश राठौड़ पर हमला कर बेरहमी से हत्या की गई थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश ने ही सतीश की हत्या के लिए देशी पिस्तौल मुहैया कराई थी। सतीश की हत्या के बाद आरोपी सुरेश छिप गया था। सुरेश के छिपने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान आरोपी सुरेश ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान विजयपुर ग्रामीण पुलिस थाना पीएसआई विनोद ने सुरेश के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद घायल सुरेश राठौड़ को विजयपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयपुर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *