गोवा के पूर्व विधायक की बेलगावी में हत्यागोवा के पूर्व विधायक लावू मामलेदार।

ऑटो रिक्शा चालक ने की पूर्व विधायक की बेरहमी से हत्या

बेलगावी. गोवा के पूर्व विधायक पर शनिवार को बेलगावी शहर में मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या की गई।

यह घटना बेलगावी के खड़ेबाजार मार्केट के श्रीनिवास लॉज के पास घटी है। एक ऑटो रिक्शा चालक और गोवा के पूर्व विधायक लावू मामलेदार (69) के बीच मामूली बात पर बहस हुई, जिसके परिणामस्वरूप ऑटो रिक्शा चालक ने लावू मामलेदार पर जानलेवा हमला किया। इसके चलते वे लडख़ड़ाकर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लावू मामलेदार गोवा के पोंडा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। खड़ेबाजार के पास पूर्व विधायक की कार ऑटो रिक्शा से टकराई इसे लेकर झगड़ा हो गया। तभी लावू मामलेदार श्रीनिवास लॉज की ओर आए थे। तभी लॉज के सामने पूर्व विधायक पर ऑटो रिक्शा चालक ने जानलेवा हमला किया। हमले के बाद लावू मामलेदार गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव को बेलगावी के बिम्स

अस्पताल में भेज दिया गया है। बाजार थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी रोहन जगदीश ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *