आलाकमान सही समय पर सही निर्णय लेगाविधान परिषद सदस्य सलीम अहमद।

विधान परिषद सदस्य सलीम अहमद ने कहा

हुब्बल्ली. विधान परिषद सदस्य सलीम अहमद ने कहा कि आलाकमान ने पार्टी के आंतरिक मामलों पर बात नहीं करने का निर्देश दिया है। केपीसीसी अध्यक्ष या मुख्यमंत्री के परिवर्तन के संबंध में आलाकमान उचित समय पर सभी के साथ चर्चा कर उचित निर्णय लेगा।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सलीम अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और डीके शिवकुमार अपने-अपने पदों को कुशलतापूर्वक संभाल रहे हैं। मंत्रिमंडल में फेरबदल सहित पार्टी के सभी निर्णय आलाकमान की ओर से लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केपीसीसी अध्यक्ष को बदलने का मुद्दा आने पर सभी समुदायों की राय पर चर्चा कर इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

सलीम अहमद ने कहा कि वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी की ओर से उन्हें अब तक दी गई सभी जिम्मेदारियों को उन्होंने निष्ठापूर्वक पूरा किया है। वे भविष्य में भी इसे जारी रखेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *