अवैध खाद्यान्न भंडारण के आरोप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 26 लोग गिरफ्तारहुब्बल्ली में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार।

हुब्बल्ली. कसबापेट थाना पुलिस ने पुराने गब्बुर के एक गोदाम में आंगनवाड़ी बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली जच्चओं को वितरित किए जाने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अवैध रूप से संग्रहीत करने के मामले में 18 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शमीमा बानू मुजावर, शमीमा बानू दारुगार, बीबी आयशा कारीगार, रेशमा वड्डो, शाहिन चक्केहारी, फैरोजा मुल्ला, शकुंतला न्यामती, चित्रा उराणीकर समेत गोदाम मालिक मोहम्मद गौस खलीफा और किराएदार गौतम सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित गेहूं, रवा चावल, दूध पाउडर, गुड़, उपमा मसाला पाउडर, सांभर मसाला पाउडर, चीनी, चना दाल और मूंग समेत 17 प्रकार के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं।

इस बारे में मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने कहा कि सरकार की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अवैध रूप से एक गोदाम में संग्रहीत कर वहां से अन्यत्र ले जाया जा रहा था। इस संबंध में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की अधिकारी कमलव्वा बैलूर ने मामला दर्ज कराया है। जांच के दौरान अवैध रूप से पौष्टिक खाद्य पदार्थों को एकत्र करने और काला बाजार में बेचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि 4 लाख रुपए मूल्य के 329 बैगों में 4.84 टन विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थ और 3 लाख रुपए मूल्य की एक वाहन जब्त किया है। इस मामले में कुछ अन्य प्रमुख आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाशी जारी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *