"इन्वेस्ट कर्नाटक-2025", 45 प्रतिशत निवेश उत्तर कर्नाटक मेंभारी एवं मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल।

6 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन

10.27 लाख करोड़ रुपए का निवेश समझौता

विजयपुर. भारी एवं मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि इन्वेस्ट कर्नाटक-2025 अभूतपूर्व सफलता रही है।

प्रगति की पुन: संकल्पना की अवधारणा के तहत बेंगलूरु में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाटिल ने कहा कि सम्मेलन में 10.27 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिससे छह लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है। इसमें से 75 प्रतिशत निवेश बेंगलूरु के अलावा अन्य क्षेत्रों में और 45 प्रतिशत उत्तर कर्नाटक में किया जाएगा। यह कल्याण कर्नाटक और मुंबई कर्नाटक के लिए एक आशाजनक विकास है, विशेष रूप से उत्तर कर्नाटक में कई उद्यमी निवेश करने के लिए आगे आए हैं। पहली बार विश्व भर से 60 से अधिक विशेषज्ञों और उद्यमियों ने इसमें भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *