हुब्बल्ली. कलघटगी की एक अदालत ने एक महिला पर यौन उत्पीडऩ के मामले में एक अपराधी को एक साल की जेल और एक हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

सजायाफ्ता अपराधी की पहचान नागनगौड़ा निंगनगौड़ा गुरुनगौड़ा के तौर पर की गई है।

नागनगौड़ा ने कलघटगी तालुक के दस्तिकोप्पा गांव के एक घर में एक महिला के साथ जबरन यौन उत्पीडऩ किया था। इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया था।

कलघटगी वरिष्ठ सिविल न्यायालय के न्यायाधीश रविन्द्र होनोले ने मामले की सुनवाई की और अपराधी को सजा सुनाई।
सहायक सरकारी अभियोजक शशिकला शिवन्नवर ने आरोपी के खिलाफ दलील दी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *