क्या कांग्रेस चीन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया सवाल

हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के सैम पित्रोदा विदेश में रहते हुए भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने चीनी राजदूत से चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए क्या वह चीन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है या भारत के हितों की ।

शहर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि मंत्री प्रियांक खरगे को कम से कम अपने पिता मल्लिकार्जुन खरगे को देखकर ठीक से बोलना सीखना चाहिए। अहंकारी व्यवहार अच्छा नहीं है। हाल ही में उनके पिता भी राहुल गांधी की संगति में रहकर उनके जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार विकास संबंधी बयान देने वाले व्यापारियों का अपमान करके उनका मानसिक मनोबल तोडऩे की कोशिश कर रही है। मुफ्त के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने सभी वस्तुओं और सेवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। बिजली की समस्या विकट हो गई है। भ्रष्टाचार सीमा पार कर चुका है। मरने के लिए भी भुगतान करने की स्थिति बनी हुई है। अगर किसी आदमी को मरना भी पड़े तो उसे मरने के लिए 50 रुपए देने होंगे। राज्य सरकार हर मामले में भ्रष्ट है। कर्नाटक राज्य सरकार दिवालिया हो चुकी है।

जोशी ने कहा कि बेलगावी में बस कंडक्टर पर हमला अक्षम्य अपराध है। सरकार को बस कंडक्टर पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *