पेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी पिस्तौल से चलाई गोली, दो घायल; आरोपी हिरासत में
विजयपुर। जिले में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। कोल्हार थाना क्षेत्र के मट्टिहाल गांव में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखदेव चलवादी (30) और राजू चलवादी (40) के तौर पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, सुखदेव चलवादी अपने दोस्त राजू चलवादी के साथ मट्टिहाल गांव स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप मालिक संगप्पा पुजारी (48) के साथ किसी बात को लेकर दोनों की कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर संगप्पा पुजारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी।
गोली लगने से सुखदेव घायल हो गए। राजू चलवादी को भी चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोल्हार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संगप्पा पुजारी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

