छह साल से साथ रह रहे थे दोनों
पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने वारदात को दिया अंजाम
दावणगेरे। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने साथ रह रहे प्रेमी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना दावणगेरे के नागम्मा केशवमूर्ति इलाके में हुई। मृतक की पहचान मंजप्पा (40) के तौर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार, मंजप्पा पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। इसी दौरान उसकी पहचान पति से तलाक ले चुकी शबीना (38) से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और पिछले करीब छह वर्षों से दोनों एक ही मकान में साथ रह रहे थे।
घटना के दिन दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान किसी पारिवारिक मामले को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढऩे पर शबीना ने कथित तौर पर अपनी साड़ी से मंजप्पा का गला कस दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर हदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शबीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। हदड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

