जेल में पैकेट फेंकने का मामलामेंगलूरु जेल।

जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई

मेंगलूरु. शहर की जेल में सडक़ से फेंके गए एक पैकेट के मामले में पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है परन्तु पैकेट फेंकने वाले संदिग्धों की पहचान नहीं हो पाई है।

अपराध का वीडियो उपलब्ध होने के बावजूद वहां आए संदिग्धों के दोपहिया वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी। इसके चलते पुलिस के लिए आरोपियों को ढूंढना चुनौती बनी हुई है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दो युवक स्कूटर पर आए और सडक़ से एक पैकेट जेल में फेंककर भाग गए थे। पैकेट में ड्रग्स होने का संदेह व्यक्त किया गया था परन्तु पैकेट में सिगरेट, एक मोबाइल फोन और चाय पाउडर था।

सुरक्षा बढ़ाई

पैकेट फेंकने की घटना के चलते जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष रूप से, जहां पैकेट गिराया गया था उस क्षेत्र की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात कर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *