पत्नी से अवैध संबंध, व्यक्ति की हत्याअहमद फजल।

कलबुर्गी. अशोक नगर थाना क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की है।
मृतक की पहचान शांति नगर निवासी अहमद फजल उर्फ बबलू (30) के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर की पत्नी निर्मला की मुलाकात फजल से छह साल पहले हुई थी। वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। चंद्रशेखर को जब इसकी जानकारी मिली तो उनका फजल से झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि फजल 2 मार्च को शाम करीब 4 बजे शांति नगर स्थित चंद्रशेखर के घर गया था। पत्नी से रिश्ते को लेकर नाराज चंद्रशेखर ने फजल के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया था। गंभीर रूप से घायल फजल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *