पाकिस्तान और मुसलमान ये दो शब्द भाजपा के लिए संजीवनीलोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली।

हुब्बल्ली. लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि पाकिस्तान और मुसलमान ये दो शब्द भाजपा के लिए संजीवनी की तरह हैं। इसलिए पाकिस्तान का नाम लेने पर सभी उनकी ओर देखेंगे इसी इरादे से पाकिस्तान का बजट कहकर आलोचना की है।

हुब्बल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जारकीहोली ने कहा कि अल्पसंख्यकों का मतलब केवल मुसलमान नहीं है। पांच-छह समुदायों के लोग आते हैं। उन्हें एक छोटा सा बजट दिया गया है परन्तु भाजपा के लिए केवल मुसलमान ही

अल्पसंख्यक हैं। इसलिए वे कुछ भी आलोचना करते हैं। उनके लिए पाकिस्तान और मुसलमान संजीवनी की तरह हैं। इस लिए वे इसी को ही कहते हैं।

उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या ने रिकॉर्ड बजट पेश किया है। हम खुश हैं कि यह एक जन-हितैषी बजट है। इसे लागू किया जाना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *