भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर गूंजे जय हो के जयकारेहुब्बल्ली के कित्तूर चन्नम्मा सर्किल पर भारतीय टीम के चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाते प्रशंसक।

हुब्बल्ली निवासियों में उत्साह का सैलाब

कित्तूर चन्नम्मा सर्किल पर आतिशबाजी और जश्न मनाया

हुब्बल्ली. वाणिज्यिक शहर हुब्बल्ली के क्रिकेट प्रशंसकों ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर प्रशंसा की।
एक ओर दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम अपनी जीत का जश्न मना रही थी, दूसरी ओर शहर में क्रिकेटप्रेमी जय हो के जयकारे लगा रहे थे।

शहर के कित्तूर रानी चन्नम्मा सर्किल और प्रमुख मार्गों पर पटाखे फोडक़र जश्न मनाया गया। भारतीय झंडा पकड़ कर नारे लगाए। जय हो भारत गीत गाया और भारतीय टीम की सराहना की।

फाइनल मैच के रोमांचक क्षणों, जैसे-जैसे भारत जीत के करीब पहुंच रहा था, प्रशंसकों ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाडिय़ों के अथक प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रशंसकों ने कहा कि टीम इंडिया ने एक बार फिर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और हमें गौरवान्वित किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *