विश्व प्रसिद्ध जोग जलप्रपात में प्रवेश पर 30 अप्रेल तक प्रतिबंधजोग जलप्रपात

शिवमोग्गा. जिले के विश्व प्रसिद्ध जोग जलप्रपात क्षेत्र में पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक विकास कार्य किया जा रहा है।

शिवमोग्गा जिलाधिकारी गुरुदत्त हेगड़े ने कहा कि जोग जलप्रपात के मुख्य द्वार का काम चल रहा है, इसके चलते 30 अप्रेल तक जनता और पर्यटकों के लिए जोग जलप्रपात पर प्रवेश के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने बताया कि जोग जलप्रपात के मुख्य द्वार का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करना है।
कार्य के कार्यान्वयन के दौरान जनता और पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई समस्या ने ही इसके लिए जोग जलप्रपात का प्रवेश द्वार 1 जनवरी से 15 मार्च तक बंद कर दिया गया था।

15 मार्च तक भी जोग जलप्रपात के मुख्य द्वार का काम पूरा नहीं नहीं करने के कारण 30 अप्रेल तक प्रवेश पर प्रतिबंध बढ़ाया गया है।
इसके चलते जिलाधिकारी एवं जोग जलप्रपात प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुदत्त हेगडे ने जनता और पर्यटकों से उचित सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 08182-251444 पर संपर्क किया जा सकता है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *